फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भर्ती के नाम पर 7 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बलिया में होम्योपैथ विभाग में वार्ड बॉय की भर्ती के नाम पर सात लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर बुधवार की शाम शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है। बलिया जनपद के खेजुरी थाना के विशुनपुरा गांव निवासी आशीष कुमार पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रसड़ा थाना के नगपुरा टींका देवरी निवासी अभिजीत पांडेय अच्छे मित्र थे।
विज्ञापन

वर्ष 2020 सितंबर में अभिजीत ने कहा कि बलिया में होम्योपैथ विभाग में वार्ड बॉय की भर्ती चल रही है। बात पर विश्वास करके लंका स्थित एक दुकान पर पैसा लेकर अभिजीत के साथ पहुंचा। वहां भाई की नौकरी की बात कर उसके शैक्षणिक दस्तावेज की छायाप्रति और चार लाख नकदी अभिजीत को दे दिया गया। साथ ही तीन लाख रुपये उसके खाते में भेजा गया। पैसा लेने के बाद अभिजीत पांडेय ने बताया कि वर्ष 2020 दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में भर्ती हो जाएगी। दिसंबर बीत गया लेकिन नौकरी नहीं मिली। इस पर अभिजीत से संपर्क कर नौकरी के बारे में पूछा गया तो वह हीलाहवाली करने लगा। इसके बाद उसने फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। पैसा वापस मांगा गया तो वह लौटाने को तैयार नहीं हुआ। बीते 13 सितंबर को पैसा मांगने पर पुन: गाली-गलौज करने लगा। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अभिजीत पांडेय, अखिलेश सिंह, पिंटू उपाध्याय व रीता तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें