फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ठेका दिलाने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर पैनल लगवाने का ठेका दिलाने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मरदह थानाक्षेत्र के डोडसर परगना पचोतर निवासी आकाश सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की। आरोप है कि करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के शिवकुमार राय और अशोक राम ने उसे सोलर पैनल लगाने का ठेका दिलाने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी की है। आरोप है कि तीन बार दो लाख 10 हजार रुपये लिए लेकिन आज तक कोई काम नहीं दिलवाया।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर आज-कल देने की बात कहते हुए टालमटोल करते रहे। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि करीमुद्दीनपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया और सुलह समझौता किया गया। विपक्षी ने अपने अधिवक्ता के मध्यम से चेक दिए लेकिन खाते में पैसा न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें