फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दस साल पहले मिलना चाहिए था चौधरी चरण सिंह को भारत रत्नः राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दस वर्ष पहले देना चाहिए था। उनके जूनियरों को पहले ही यह सम्मान मिल चुका है। ऐसा लगता है सरकार ने ऐसा वोट लेने के बहाने किया है। उन्होंने अग्निवीर योजना को नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

वह बुधवार को यूनियन के प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष अनुज सिंह के बहराइच स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर शिकंजा कस रही है। हम किसान के माल की लूट नहीं होने देंगे। जो किसान आंदोलन अभी चल रहा है उसके संबंध में कहा कि यह सरकार प्रायोजित आंदोलन है।
यह आंदोलन पंजाब और वहां की जनता के साथ विशेष कर सिखों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। राम मंदिर क्षेत्र में अमृतसर की तरह अस्पताल, स्कूल, धर्मशाला के साथ नि:शुल्क भोजनालय खोलने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारकेश्वर, जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

किसानों से नोटा का प्रयोग न करने की अपील : राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की कि आने वाले चुनाव में नोटा का प्रयोग न करें। सरकार आपका जो शोषण कर रही है उसका वोट से विरोध दर्ज कराएं। चुनावी बांड के सहारे चंदा लेने वाले सवाल पर कहा कि चंदा तो राम मंदिर में भी लिया गया है। इसका भी हिसाब देना चाहिए। इसी के साथ प्रधानमंत्री केयर फंड का भी हिसाब जनता को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें