फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति और देवर ने पीटकर महिला की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के इकरा कुडवां गांव में बुधवार को पति सहित दो लोगों ने मारपीट कर एक विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव निवासी अनुराधा उर्फ अन्नू यादव (28) को किसी बात पर पति जयहिंद यादव और देवर गोलू मारने पीटने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पिता ओमप्रकाश यादव भी पहुंच गए।
उन्होंने अपने दामाद व देवर के खिलाफ अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना कि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो महिला अचेतावस्था में अपने बेड पर पड़ी थी। इलाज के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें