गाजीपुर। एमपी/एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह की अदालत ने मनोज राय हत्याकांड के आरोपी मुख्तार अंसारी के साढ़ू गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय कर दिया। न्यायालय में अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। इसमें वादी शैलेंद्र कुमार की गवाही भी होगी।
मालूम हो कि वर्ष 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बताया था कि वर्ष 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। आरोपी गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू को पुलिस ने मुहम्मदाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। माफिया मुख्तार अंसारी का साढ़ू आईएस-191 के सक्रिय सदस्य हैं।