फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज थे चरण सिंह

Fri, 23 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोकदल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती कई स्थानों पर शुक्रवार को मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब व्यक्ति नहीं विचार थे। वह भारतीय राजनेता एवं देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। भारत में उन्हें किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। 
विज्ञापन


विकास भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रमाशंकर यादव, पारसनाथ सिंह, भोला सिंह, रमायन यादव, दया यादव, वीरेद्र यादव, रामदरश यादव, सत्यदेव यादव आदि ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर निकलता है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जातिवाद के घोर विरोधी थे। वह किसानों, मजदूरों, गरीबों, अल्पसंख्यकों और दलितों के लिए संघर्ष करते रहे।

उधर समता भवन पर किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलकर मुल्क एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चौधरी साहब आजीवन किसानों को खुशहाली एवं विकास के लिए संघर्ष करते रहे। वह हमेशा ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के प्रबल पक्षधर थे।
विज्ञापन


भारतीय सभ्यता एवं परंपरा तथा संस्कृति के पोषक थे। इस मौके पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जवाहिर यादव, शिवशंकर यादव, गोपाल यादव, संजय यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, केशरी यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

देवकली संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन ब्लॉक मुख्यालय के समीप सरकारी बीज गोदाम पर किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के संकल्प लिया।

इस अवसर पर कृषि अधीनस्थ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष एवं एडीओ एजी रामअवध यादव, बीज गोदाम  प्रभारी राधेश्याम यादव, सूर्यनाथ, सूर्यबली, हनुमान सिंह  यादव, प्रमोद, लालबहादुर, संकठा, अनिल, ईश्वरचंद्र, उमेश, अखिलेश, अजय, रामसहाय आदि मौजूद थे। संचालन हनुमान यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें