फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव, दो शिफ्टों में 6 घंटे होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के तहत आने वाले ग्रामीण, नगरीय इलाकों में पावर कारपोरेशन ने आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव करते हुए दो शिफ्टों में 6 घंटे की कटौती करने का निर्णय लिया है। आपूर्ति 28 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए सभी डिवीजनों के एसडीओ, अवर अभियंता को सख्ती के साथ इसके अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जो नया शेड्यूल जारी किया गया है, उसके तहत अब दो शिफ्ट में 3-3 घंटे कुल 6 घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

हर रोज सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 55 मिनट और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कटौती की योजना है। इसके तहत दो विद्युत सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले सभी 10 फीडरों की विद्युत आपूर्ति इस समय में पूरी तरह से बंद रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार आपूर्ति के समय कटौती का मुख्य कारण पावर ग्रिड को फेल होने से बचाना है। क्षेत्र में करीब 50 से अधिक गांव हैं। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के समय में बदलाव और कटौती का निर्णय लिया गया है। दो शिफ्टों में 6 घंटे कटौती होगी, यह आदेश 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा और इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें