फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध ढुलाई करने वाले 12 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उपजिलाधिकारी एवं जिला खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सोमवार को बालू की अवैध ढुलाई करने वाले ट्रकों की जांच की। जांच की जानकारी मिलते ही बालू की अवैध ढुलाई करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर में बिहार से बड़े पैमाने पर लाल बालू ट्रकों से आता है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि उन्हें पता चला कि अधिकतर वाहन संचालक बिना परमिट के यह अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने जिला खनन अधिकारी को साथ लेकर पेट्रोल पंप से अदिलाबाद जाने वाले मार्ग पर बालू लदे ट्रकों की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से बालू ढुलाई करने वाले 12 वाहनों का चालान किया गया। बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें