गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की ओर से शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप का फाइनल शनिवार को खेल जाएगा। यूपी टी-20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि फाइनल में जिलाधिकारी अविनाश कुमार मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यूपीसीए की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप खेली जा रही इस श्रृंखला में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि फाइनल जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और गाजीपुर-ए के बीच खेला जाएगा। श्रृंखला के आयोजक सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह तथा रंजन सिंह ने बताया कि फाइनल के लिए पिच पूरी तरह से तैयार कर ली गई है।