भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास स्थित पानी भरे सरकारी ट्यूबवेल के हौज में शुक्रवार की सुबह मन्नू बनवासी (40) का उतराया शव मिला। वह बिहार प्रांत के बक्सर ससुराल में रहते थे। दो दिन पूर्व गांव आए थे। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि वीरपुर स्थित शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल के हौज में भरे पानी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराया देखा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बाहर निकालकर शव की शिनाख्त में जुट गई। पखनपुरा गांव निवासी मन्नू बनवासी के रूप में हुई। मन्नू बनवासी बक्सर में ससुराल में रहता था। बीते दो दिन पूर्व गांव आया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।