फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलानाथ गहमरी की जयंती मनाई

Thu, 18 Dec 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी कवि स्व. भोलानाथ गहमरी की 92वीं जयंती बुधवार की देर शाम रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि हिन्दुस्तानी अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील जोगी ने भोलानाथ गहमरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए
विज्ञापन


उन्हें महान कवि बताया। भोजपुरी गायक मदन राय ने भोलानाथ गहमरी का प्रसिद्ध गीत कउने खोतवा में लुकइलू आई हो बालम चिरई सुनाकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया।


उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं एवं कई भोजपुरी फिल्मों में उनके गीत बेहद मशहूर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला जज शमशाद अहमद ने उनके लेखन शैली की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साहित्य जगत में गहमरी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने भी भोलानाथ गहमरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।

इस दौरान पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने पंडित हरिराम द्विवेदी, जफर गाजीपुरी और पूर्व प्राचार्य बच्चन सिंह को गहमरी सम्मान से सम्मानित किया।

इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में डा. सुमन दुबे, अज्म गाजीपुरी, हिमांशु उपाध्याय, बादशाह राही, गोपाल गौरव आदि ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता पंडित हरिराम द्विवेदी और संचालन डा. सुनील जोगी ने किया।

 इस अवसर पर डा. मुकेश, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कुमार आग्रवाल, अपर जिला जज रुपेशरंजन, डा. डीपी सिंह, सीएमओ डा. एमपी सिंह, रीता सिंह आदि मौजूद थीं। अंत में ज्योत्सना गहमरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें