फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानों में लगवाएं सीसी कैमरा

Sat, 11 Apr 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापार मंडल और स्थानीय पुलिस की बैठक शिव मंदिर परिसर में शनिवार को हुई। इसमें व्यापारियों के साथ हो रही अपराध की घटनाओं पर विचार किया गया। थानाध्यक्ष गयासुद्दीन ने कहा कि व्यापारी अपनी दूकानों पर सीसी कैमरा जरूर लगाएं। पैसा और आभूषण लाने, ले जाने के दौरान एहतियात बरतें और कोई भी घटना होने पर पुलिस को अवगत कराएं। कहा कि दूकान पर आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को असलहा रखने के लिए लाइसेंस देने की व्यवस्था की जा रही है। लोग अपनी सुरक्षा की दृष्टि से असलहा लेने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। मंडल के नगर अध्यक्ष श्यामलाल यादव ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान त्रिमुहानी और रेलवे गेट के पास स्थित स्टैंड को हटाने की मांग की गई। इस मौके पर महामंत्री अशोक वर्मा, संतोष वर्मा, लव वर्मा, मुमताज अहमद, दीपचंद सेठ, श्रीराम वर्मा, अमरनाथ वर्मा, अमित वर्मा, अभिराज यादव, राजेश यादव आदि मौजूद थे। संचालन गणेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें