गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हो रही है। इस बार इसमें दोनों कक्षाओं के 10934 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं के 6736 और बारहवीं के 4198 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
इनके लिए इस बार 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिला को-ऑर्डिनेटर डाॅ. इकरामुल हक ने बताया कि पहले दिन दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा एक पाली में सुबह 10.30 से डेढ़ बजे तक आयोजित होगी। जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें शाहफैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्राजी स्कूल, अर्श पब्लिक स्कूल, स्कालर एकेडमी, सन शाइन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, एसएस देव पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, एमजेआरपी एकेडमी, एवरग्रीन स्कूल आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इसको सकुशल कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरा हो गई है। संवाद