बरेसर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार की रात एक मकान में चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने धर-दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चोर को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
गांव निवासी पंकज कुमार यादव परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर घर में चोरी कर रहा था। तभी खटकने की आवाज सुनकर पंकज यादव की नींद टूट गई और वह शोर मचाते हुए चोर को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इधर पकड़े जाने के डर से चोर भागने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके चोर को धर-दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आई और तलाशी लेने पर एक जोड़ी पायल बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोपाल चक निवासी अभिषेक यादव बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।