औडि़हार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक सप्ताह पहले अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते दो सितंबर की देर रात करीब 12 बजे घर के बाहर से गांव का ही एक युवक बहलाफुसला कर लेकर फरार हो गया। इस वारदात को अंजाम देने में गांव के ही तीन लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने पीडि़त परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही सभी आरोपी घर से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सफलता मिलेगी।