फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर मुकदमा दर्ज, 10 का कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर/जमानिया। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र के जेई तापस कुमार ने बताया कि सात लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 12 लोगों के मीटर का लोड बढ़ाया गया जबकि अस्सी हजार के राजस्व की वसूली की गई। वही जमानिया संवाददाता के अनुसार शनिवार को नगर कस्बा बाजार में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसडीओ विजय कुमार एवं जेई इंद्रजीत पटेल के नेतृत्व में नगर कस्बा बाजार स्थित नई बस्ती चौधरी मोहल्ला, लोदीपुर में बिजली विभाग ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक लाख 19 हजार राजस्व वसूली किया गया। वही दस हजार से ज्यादा बकाया होने पर दस उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। एसडीओ विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील किया की समय से बिजली बिल जमा करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें