फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए भेजा पत्र, एडीओ ने औचक निरीक्षण में पाई लापरवाही

Sat, 24 Sep 2022 07:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

इसमें न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर परिसर में नहीं दिखे और बिना साफ-सफाई किए ही घर चले गये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरदह स्थानीय विकास खंड पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा है।

विज्ञापन

व्हाटसएप ग्रुप में पूर्व सूचना के अनुसार 28 सितंबर को किसान मेला का आयोजन विकास खंड के परिसर में होना है। इसको संपन्न कराने को लेकर विकास खंड परिसर के आस-पास साफ-सफाई करने के लिए न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह के औचक निरीक्षण किया।
इसमें न्याय पंचायत नसरतपुर के सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर परिसर में नहीं दिखे और बिना साफ-सफाई किए ही घर चले गये। इसमें रूद्र प्रताप, भानू प्रताप सिंह, राजेश कुमार राम, लल्लन, अमीरचंद, रानी कुशवाहा, रामजीत राम, विरेंद्र राम कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बताया की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र संस्तुति के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें