फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोर की मौत के मामले में पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचे चंदौली जनपद निवासी किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मुकदमा पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशोर नव वर्ष पर महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था लेकिन महिला ने उससे मिलने से इंकार कर दी। किशोर पूरी रात महिला के दरवाजे पर इंतजार में खड़ा रहा और सुबह होने पर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना के संबंध में तहरीर दिया। आरोप लगाया कि उसके बेटे को बहला फुसलाकर बुलाया और जहर खाने के लिए मजबूर किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के जिम्मेदार आरोपी महिला और उसका पति है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया जांच के बाद तहरीर के आधार आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें