फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट में ग्राम प्रधान सहित आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजहरा गांव के धीरजोत में शुक्रवार को खड़ंजा पर अतिक्रमण करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस की 112 टीम के साथ भी ग्राम प्रधान ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहन यादव ने बताया कि काफी पुराने खड़ंजा को छोड़कर गिरी कच्ची दीवार को परिवार के सदस्य जोड़ रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान कई लोगों के साथ लाठी-डंडा से लैस होकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इससे रामनारायण यादव, राजेश यादव, इंदू देवी, अंश यादव को गंभीर चोट आई। इधर ग्राम प्रधान रामपूजन राजभर ने कहा कि विवादित भूमि के आसपास आबादी की भूमि में सभी लोग बसे हैं। खड़ंजा पर दीवार जोड़ने का लेकर पूर्व में पंचायत हुई थी। उसके बावजूद खड़ंजा में अतिक्रमण कर रहे थे। रोकने गए तो हमला कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान रामपूजन राजभर, डॉ. राम अवध यादव, संजय यादव, रामसरेख, रमापति, अजय, रामशरण, दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें