फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांवड़ यात्रा पर हमला करने के आरोप में 13 पर केस, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थानाक्षेत्र के रसूलपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 13 नामजद और 30-40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन

भाला गांव निवासी नीरज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 20 जुलाई की छह बजे शाम ग्रामीणों के साथ सावन में कांवड़ यात्रा निकाली गई थी। रसूलपुर हबीबुल्ला चट्टी पर लगे सरकारी खंभे पर कांवड़िये अपना परंपरागत झंडा लगा रहे थे। नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकेटेश तिवारी के मुताबिक इस खंभे पर हरे रंग का झंडा लगा लगाया गया था, जिसे उतार दिया गया था। आरोप है कि इसी समय रसूलपुर हबीबुल्ला के रहने वाले नसीम, चांद मोहम्मद, सरताज, शेख मोहम्मद, शेर मोहम्मद, मोसीन रज्जा, अकबर अली, मोहम्मद वैश, बरकत अली, दानिश अंसारी, शाजिद, अबरार, खुर्शीद और 30 से 40 अन्य लोग लाठी, भाला, गड़ासा, बल्लम आदि लेकर आ गए और गाली देते हुए हमला कर दिया। घटना के चलते मौके पर अफरातफरी मच गई। कांवड़ यात्रा में शामिल भाला गांव निवासी देवली बेहोश हो गई थी। मामले मेें मो. वैश, अकबर अली, मोहसिन रजा, दानिश अंसारी, खुर्शीद और बरकत अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज है। अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों कोे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें