फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंसिया बाज रही वृंदावन, झूले कृष्ण मुरारी ना...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के चेतना-प्रवाह कार्यक्रम के तहत नगर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में कजरी गायन का आयोजन किया गया। बलिया के रानीगंज स्थित पीजी काॅलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. संतोष सिंह ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में ऋतु और काल के अनुरूप गीत-संगीत की एक समृद्ध विरासत रही है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बंसिया बाज रही वृंदावन, झूले कृष्ण मुरारी ना... एवं संगीत संस्थान की सुलभा पांडेय व शुभ्रा पांडेय ने कजरी ना खेलब अंगनवा बिन सजनवा ए सजना... सुनाकर वाहवाही लूटी। राजेश राय निराला ने विभिन्न कजरी गानों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यानिवास पांडेय ने एवं बेसिक शिक्षा विभाग की उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की मण्डल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कजरी सुनाकर तालियां बटोरी। गायक राकेश कुमार ने भी कजरी सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। इसके अतिरिक्त कुसुम दूबे, लल्लन सिंह आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। डाॅ. अपराजिता सिंह को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ. ऋचा राय, डाॅ. शिवकुमार, विपिन बिहारी राय, विष्णुप्रिया, राजीव गुप्त, अरुण तिवारी, सीमा सिंह, शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें