फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति सहित ससुराल के 10 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। मनझरिया गांव निवासी नीशू यादव ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। रविवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पति सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बीते 19 जनवरी को नीशु यादव की शादी बहलोलपुर निवासी शंकर विजय यादव से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में नकदी और सामान दिया था। ससुराल पहुंचने के बाद पति सहित अन्य परिजन दहेज में बुलेट और दो सोने की चेन न मिलने की बात पर ताने मारने लगे। आरोप लगाया कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई और 29 जनवरी को मारपीट की गई। इस पर पीड़िता ने प्रार्थना पत्र थाना में देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति शंकर विजय यादव, ससुर सुरेंद्र सिंह यादव, सास बिंदा देवी, राज विजय यादव, पूजा देवी, दिग्विजय यादव, संगीता देवी सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें