फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक महीने बाद मालवाहक जलपोत एस्कॉर्ट के साथ वाराणसी रवाना

विज्ञापन
कालूपुर गंगा घाट से गुजरता मालवाहक जलपोत। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। कालूपुर गंगा तट के सामने गंगा नदी में पिछले करीब एक महीने से फंसा खाली मालवाहक जलपोत सोमवार सुबह सुरक्षित रूप से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से कराई गई ड्रेजिंग और गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद जलपोत को निकालने में सफलता मिली। जलपोत पर करीब छह क्रू मेंबर सवार हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कोलकाता से वाराणसी जा रहा यह मालवाहक जलपोत पिछले महीने गाजीपुर में हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के सामने कम जलस्तर के कारण बीच धारा में फंस गया था। इसके बाद प्राधिकरण ने नदी के नौवहन चैनल को सुगम बनाने के लिए कटर सक्शन ड्रेजर मशीन से ड्रेजिंग कराई। उन्होंने बताया कि लगातार ड्रेजिंग और जलस्तर में सुधार के बाद सोमवार को जलपोत को पूरी सुरक्षा के साथ एक अन्य पोत की एस्कॉर्टिंग में वाराणसी के लिए रवाना किया गया। एस्कॉर्ट कर रही कटर सक्शन ड्रेजर मशीन रास्ते में रेत और अन्य अवरोधों को हटाते हुए आगे बढ़ रही है। जलपोत की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा है।
संजीव कुमार ने बताया कि करीब 55 मीटर लंबे, 10 मीटर चौड़े और लगभग 3000 क्विंटल वजनी जलपोत को वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लोटिंग जेट्टी परियोजना से जुड़े कार्यों के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें