फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। हरदासपुर कला गांव के कोटेदार की ओर से राशन वितरण में की जा रही गड़बड़ी से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने करीब एक सप्ताह पहले ही अंगूठा लगवा लिया, लेकिन राशन देने में हीलाहवाली कर रहा है। यही नहीं इसके पहले भी वह राशन वितरण में वजन भी कम कर देता था। लोगों ने कोटेदार को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन तथा आर्थिक मंदी को देखते हुए सरकार जहां गरीबों को मुफ्त में अनाज दे रही है, वहीं घपलेबाज इसमें भी हीलाहवाली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जखनियां ब्लाक के हरदासपुर कला गांव केाकोटेदार की ओर से मशीन पर आठ दिन पूर्व ही अंगूठे के निशान तो ले लिया गया लेकिन आज तक अनाज नहीं दिया गया है। जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह बार बार हीलाहवाली करता रहा। राशन कब देगा इसके बारे में किसी को बता नहीं रहा था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन से मांग किया कि उक्त कोटेदार की जांच करा कर दुकान बर्खास्त की जाए। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, इंद्रासनी देवी, संतोष सिंह, जनार्दन यादव, रुबिया देवी, मुस्कान, मनवा देवी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें