फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हवा में उछलकर कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, पांच हुए घायल, पुलिस कर रही छानबीन

Thu, 08 May 2025 02:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में उछल गई ओर पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चुरामनपुर स्थित हमिद मार्ग पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर हवा में उछलकर पास के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार अधिवक्ता राम नवल यादव की पत्नी सुषमा देवी, बहन पूनम, कंचन देवी पत्नी राजू, चालक टुनटुन उर्फ इंद्रजीत यादव और एक 12 वर्षीय बालक घायल हो गए।

विज्ञापन


साथ ही स्कूटी सवार एक अज्ञात व्यक्ति भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के समय अधिवक्ता राम नवल यादव का परिवार आजमगढ़ जनपद में एक शादी समारोह से लौट रहा था। चुरामनपुर के हमीद मार्ग पर अचानक सामने खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार हवा में उछल गई और बगल के गहरे गड्ढे में गिर पड़ी।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें