गाजीपुर। शहर
कोतवाली के गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर शेखपुरा के पास पेड़ से टकराकर एक कार
सड़क किनारे स्थित पोखरी में जा गिरी। शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में
एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया।
शुक्रवार
की रात करीब 10 बजे भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बलभद्र निवासी
कन्हैया उर्फ राहुल सिंह (35) एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने तीन
मित्रों के साथ घर से निकला था।
कार तेज रफ्तार से जमानिया की तरफ जा रही
थी। इसी दौरान शेखपुरा के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और
कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पोखरी में पलट गई।
जोरदार टक्कर से
चालक की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के जोरदार
झटके से चालक गाड़ी से नीचे गिर पड़ा जबकि गाड़ी में सवार तीन लोग पोखरी
में जा गिरे।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो
उन्हें हादसे के बारे में पता चला। बगल में युवक गंभीर रूप से घायल होकर
तड़प रहा था, जबकि पानी में गिरी कार में से
कुछ लोगों के चिल्लाने की
आवाज आ रही थी। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 108 नंबर की एंबुलेंस को
दिया।
इसके बाद लोगों ने कार में फंसे तीन युवकों को
बारी-बारी से बाहर निकाला। कार से बाहर आने के बाद युवक
वहां से लापता हो
गए। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को एम्बुलेंस कर्मी जिला अस्पताल लाए, जहां
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने
कन्हैया के मोबाइल से उसके भाई को हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में
मृतक का भाई जिला अस्पताल पहुंचा और उसकी शिनाख्त की।