फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दी गई जानकारी से छात्राओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास

विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं की ओर से बनाए गये टेंट का निरीक्षण करती प्राचार्य डॉ. सविता ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रज्ञा रेंजर टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 32 नव प्रवेशी रेंजर छात्राओं के प्रतिज्ञा और दीक्षा कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने कहा कि शिविर में सीखे गए क्रियाकलाप छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. शंभू शरण प्रसाद, डॉ. अमित यादव आदि प्राध्यापकों ने छात्राओं की तरफ से बनाए गए शिविर का निरीक्षण किया। उनके टेंट पुल निर्माण, टोली कमांड, विभिन्न गजटों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टोली नायकों दिव्यांशी, अलका राय पहले, अंजलि राय, अंकिता कुशवाहा दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं स्वाति वर्मा को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न टोलियों की छात्राओं अंशु यादव, सुमन यादव, प्रिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोनालिका, जयति, सृष्टि आदि ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत रेंजर कलर पार्टी एवं आभार ज्ञापन प्रभारी प्रज्ञा रेंजर टीम डा. शिवकुमार ने किया। प्रशिक्षण शिविर जिला संगठन स्काउट कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह यादव के मार्गदर्शन में ट्रेनिग काउंसिलर गोवर्द्धन प्रसाद गुप्ता एवं रोशनी कुशवाहा द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांशी श्रीवास्तव को दल नायक तथा स्वाति वर्मा एवं सविता रावत का उप दल नायक के रूप में चुनाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें