फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवतियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित करते युवती सम्मेलन का शुुभारंभ करतीं राज्यसभा सांसद
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), काशी प्रांत की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति, पंच परिवर्तन और वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवतियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्र संपर्क प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश मनोज ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं रही है। राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने युवतियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि सशक्त महिला स्वयं आगे बढ़ने के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को भी नई दिशा देने में सक्षम होती है।

डॉ. शिखा तिवारी ने युवतियों को आत्मविश्वास, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। जिला छात्रा संयोजक सुश्री अर्चना चौधरी की भी सम्मेलन में प्रमुख उपस्थिति रही। सम्मेलन में युवतियों से पंच परिवर्तन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने परिवार में संवाद, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे छोटे प्रयासों से सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें