फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने निकाली कौशल विकास जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
शहर के पीजी कालेज ग्राउंड पर कौशल विकास जन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डा. डीआर सि? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। युवा दिवस के मौके पर पीजी कालेज मैदान से रविवार की सुबह 92 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने कौशल विकास जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान युवाओं को जागरूक किया गया। रैली में पीजी कालेज के एनसीसी आफिसर डा. डीआर सिंह, प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह, अभय सिंह, शालू यादव, संजय पाल, कन्हैया, निर्भय पांडेय, चंदन यादव, संदीप यादव, सन्नी साहनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जखनिया संवाददाता के अनुसार एनसीसी 92 यूपी बटालियन ग़ाजीपुर से संबंधित कालेज महावीर इंटर कालेज मलिकपुरा एवं पीजी कालेज मलिकपुरा के एनसीसी कैडेटों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जनजागरण के लिए रैली निकाली। इस मौके पर लेफ्टिनेंट आरपी यादव ने कहा कि देश के बहुत से ऐसे युवा हैं जिन्हें रोजगार के साथ-साथ प्रशिक्षण की जरूरत है। इस कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने कौशल विकास योजना शुरू की। इस मौके पर रंजीत कुमार, प्रशांत यादव, अमन सिंह, अविनाश, कैडेट्स खुशबू गुप्ता, निशा कुमारी एवं ज्योति उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें