फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केबल बॉक्स जला, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के जागोपुर- घरिहां मार्ग पर घायल युवक को एंबुलेंस से उतारते स्वास्थ्य कर्मी। 
विज्ञापन
नंदगंज। बरहपुर स्थित पानी टंकी के पास बुधवार को दोपहर तीन बजे 11 हजार वोल्ट का केबल बॉक्स जल जाने से पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। इससे गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरहपुर पानी टंकी के पास 11 हजार वोल्ट का केबल बॉक्स जल गया। इसके कारण बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराब केबल बॉक्स को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि केबल बॉक्स में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई थी। उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें