फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने भेजा नोटिस: किसान के पैन और आधार नंबर पर 36 करोड़ की खरीद फरोख्त, कहा- कैसे भरेंगे टैक्स

Fri, 17 Mar 2023 04:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में एक किसान के पैन और आधार का फर्जी तरीके से प्रयोग कर जीएसटी नंबर के जरिए 36 करोड़ के खरीद बिक्री का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में एक किसान के पैन और आधार का फर्जी तरीके से प्रयोग कर जीएसटी नंबर के जरिए 36 करोड़ के खरीद बिक्री का मामला सामने आया है। किसान को आयकर विभाग ने चार करोड़ टैक्स अदायगी का नोटिस भेजा तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने रेवतीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ उसके अभिलेखों का गलत उपयोग किए जाने की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित किसान भीष्मदेव राय पट्टी बृज बिहारी राय ने बताया कि 13 मार्च को गाजियाबाद से उप आयकर निदेशक गनेश झा का रजिस्टर्ड डाक के जरिए चार करोड़ के टैक्स अदायगी का नोटिस मिला।

थाने से कचहरी तक लगा रहा चक्कर

किसी अज्ञात ने मेरे आधार, पैन कार्ड आदि अभिलेखों का गलत उपयोग कर एक फर्म के नाम से जीएसटी पंजीकृत कराकर 36 करोड़ की खरीद बिक्री की है। मालूम हो कि इधर पीड़ित किसान सहित उसका पूरा परिवार इस नोटिस के मिलने के बाद से ही थाना से लेकर कचहरी तक न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में जमा हुए 172 करोड़ 81 लाख,आयकर विभाग का नोटिस, हैरान है परिवा

जब से आयकर विभाग का यह नोटिस किसान को मिला है, तभी से पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित किसान ने पुलिस को दिए गये लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात के द्वारा मेरे कागजातों का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

जो नोटिस भेजा गया है उस फर्म से उसका कोई सरोकार नहीं है। इस संबंध में रेवतीपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें