फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़सरा गांव में दादा फतेह खां फुटबाल चैंपियनशिप की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोमवार को बिहार के बक्सर एवं महेंद गांव के बीच हुई। इसमें बक्सर की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गोड़सरा गांव निवासी एवं सुब्रतो कप खिलाड़ी एनुलहक खान एवं बिहार पुलिस के कैप्टन चैंपियन स्व. शाहजहां के स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। निर्धारित समय के पहले हाफ में बक्सर की टीम ने तीन गोल एवं महेंद की टीम ने एक गोल दागकर खेल को रोमांचक बना दिया। दूसरे हाफ में बक्सर टीम के खिलाड़ी रोहित कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल पोस्ट में तीन गोल एवं गोलू ने दो गोल दागा। महेंद गांव की टीम से सादिक एवं कैफ ने एक- एक गोल कर अपनी टीम की बढ़त बनाई। प्रतियोगिता के पहले चक्र में बक्सर की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर अपना स्थान बनाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाबर खां ने फीता काटकर एवं किक मारकर खेल का आगाज किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति काफी लगाव है। अगर युवाओं को सही दिशा एवं सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए तो वह अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा सकेंगे। इस मौके पर मोहसिन खान, तौकीर खान, राजू खान, सगीर खान, शमशाद खान, वाजिद खान, अनवर खान, सउद अली खान, शिवनरायण राम, एजाज खान, हातिम खान, मिनहाज खान आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका एमएम खान, लाइन मैन सद्दाम खान, मंटू खान ने निभाई। साथ ही कमेंटरी इरफान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें