गाजीपुर। जिला उद्योग बंधु एवं स्वरोजगार बंधु की बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें राजकीय औद्योगिक आस्थान नंदगंज के स्वतंत्र फीडर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि 10 दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस माह तक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन पत्रों के निस्तारण होने पर संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडअप योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वत: रोजगार योजना तथा अन्य विभागों में
संचालित ऋण परक योजनाओं/लोन से संबंधित आवेदन की प्रगति के संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक को अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने के साथ नौ सितंबर तक प्रत्येक दशा में निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (शहर) गोेपीनाथ सोनी, सहायक आयुक्त अजय कुमार गुप्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा जिले के उद्यमी उपस्थित थे।
...