शहर के महुआबाग स्थित एक लॉन में कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन की आमसभा में सम्मानित हुए लोगों के सा
गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (जीसीडीए) का जनपद स्तरीय महासम्मेलन रविवार को महुआबाग में हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्र ने व्यापारियों की दिक्कतों को उठाते हुए नियमों के पालन पर जोर दिया। साथ ही नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में प्रशासन सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष नागमणी मिश्र ने कहा कि व्यापारी निर्धारित मानकों के अनुसार दवाओं बिक्री का रिकॉर्ड रखें। वक्ताओं ने कहा कि बिना वैध पर्चे के नशीली दवाएं बेचें और नारकोटिक दवाओं के स्टॉक को लेकर सावधानी बरतें।
फुटकर दवा व्यापारी बिना फार्मासिस्ट के बगैर दवाओं की बिक्री न करें। दवाओं की गुणवत्ता के लिए दुकानों में कोल्ड चेन और उचित भंडारण व्यवस्था पर जोर दिया। कहा गया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी रजिस्टर और प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। व्यापारियों की तकनीकी और लाइसेंस संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन डेस्क नंबर 7398869993 क्रियाशील रहेगी।
मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा रहे। महामंत्री बृजेश पांडेय ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। ज्योति भूषण द्वारा प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता की पुष्टि की।
इस मौके पर पिछले साल शिविर में रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष वीरेंद्रनाथ यादव, संयुक्त मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर, चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया और संरक्षक राजेश राय, सदस्य अतुल अग्रवाल, रवि केडिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।