फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 33 दुकानों के टिनशेड, पोस्टर-बैनरए सड़क की पटरियों से वाहन हटवाए

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार में दुकान के सामने लगे बांस-बल्ली को उखाड़ता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के विश्वेशवरगंज चौराहे से कोतवाली तिराहे तक करीब 500 मीटर की सड़क से रविवार को अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस की मौजूदगी में करीब 33 दुकानों के टिनशेड, पोस्टर, बैनर और पटरियों पर खड़े वाहन हटाए गए। हालांकि अभियान के कुछ ही देर बाद सड़कों के किनारे सब्जी और फल की दुकानें फिर सज गईं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि विशेश्वरगंज चौराहे से कोतवाली तिराहे तक करीब 500 मीटर की सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। करीब 20 फीट चौड़ी सड़क पर दुकानदारों ने तीन से पांच फीट तक अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे रोज जाम लगता था। दोपहर बाद 3:40 बजे से एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान ठेले, सब्जी और फल की दुकानों को हटवाया गया। कई दुकानों के टिनशेड तोड़ दिए गए। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज से होम्योपैथिक कॉलेज और कचहरी के आसपास भी अभियान चलाया जाएगा। इन व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सिटी शेखर सेंगर और कोतवाल महेंद्र सिंह भी मौजूद थे। वहीं, टीम के लाते ही मिश्रबाजार तिराहे के पास सड़क की पटरियों पर सब्जी और फलो की दुकानें फिर लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें