गाजीपुर। महानगरों और विभिन्न प्रांतों से दीपावली पर्व पर घर लौटने वालों को गंतव्य तक पहूंचाने के लिए रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक जाने में आसानी हुई। जबकि कई अतिरिक्त बसें को संचालन भी किया गया।
जिले के बड़ी संख्या में लोग विभिन्न महानगरों में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। दशहरा से लेकर डाला छठ के बीच पड़ने वाले त्योहारों पर उनके आने-जानेे का सिलसिला शुरु हो जाता है। धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और डाला छठ पर्व के मद्देनजर दूर-दराज रह रहे लोग गांव घर आ रहे हैं। ट्रेनों में लोगों को आरक्षण नहीं मिलने की दशा में उन्हें रोडवेज की बसों से ही लंबी यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ा। हालांकि रोडवेज की अतिरिक्त बसों को लगाए जाने और बसों का फेरा बढ़ाने से काफी सुविधा मिली है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए 56 बसें संचालित की जा रही हैं। दिल्ली, लखनऊ एवं वाराणसी के लिए पूर्व में चल रही बसों के अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।