फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में आठ पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

विज्ञापन
बर्ड फ्लू: जीवपुर गांव में मृत मुर्गे और मुर्गियां। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में आठ पक्षियों की मौत से लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर आशंका बढ़ गई है। हालांकि पशुपालन विभाग ठंड से मरने की आशंका जाहिर करने के साथ छानबीन में जुटा हुआ है। जमानिया के जीवपुर में छह मुर्गा-मुर्गी व जंगीपुर के जयरामपुर में दो कौओं की मौत हुई है। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया। जमानिया : जीवपुर गांव निवासी लाल सिंह की तीन व कलामू की दो मुर्गियां और एक मुर्गा अचानक मर गए। इन दोनों लोगों के मुर्गी की एक दिन पूर्व भी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रैपीड एक्शन फोर्स की टीम ने मृत पक्षियों का निरीक्षण करने के साथ छानबीन शुरू कर दी। उधर, जंगीपुर के जयरामपुर गांव में भी दो कौओं के मरने की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत है। पक्षियों के मरने से बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत है। डा. संतोष कुमार ने बताया कि दो दिनों से ठंड बढ़ी है। देखने से प्रथम दृष्टया मौत ठंड से होना समझ में आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने से पक्षियों की मौत हुई है। बर्ड फ्लू से पक्षियों के मौत की पहचान नाक से पोटा व आंख में कीचड़ दिखाई पड़ने से समझ में आती है। जबकि मुर्गा, मुर्गी की कलकी नीली पड़ जात है। मृत मिले पक्षियों में ऐसी कोई भी शिकायत नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें