फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी बनी, पर लाभ नहीं

Fri, 10 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
water
विज्ञापन
नगर के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक लाख 75 हजार लीटर की पानी टंकी तहसील परिसर में बनवाई गई।  जिसकी लागत लगभग 58 लाख रुपये है, लेकिन इस टंकी को अब तक चालू नहीं किया जा सका है और न ही एक भी परिवार इससे लाभान्वित हुआ।नगर पालिका के चांदपुर नई बस्ती लोदीपुर तहसील परिसर, थाना परिसर आदि जगहों पर स्वच्छ पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। जिससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने पानी टंकी की स्थापना बीते वर्ष की थी।
विज्ञापन


पानी टंकी के कार्य को पूर्ण करने के लिए एक वर्ष पूर्व ही जल निगम व विद्युत विभाग को 58 लाख रुपये उपलब्ध करा दिया था। इसके बावजूद आठ माह से लाखों की लागत से तैयार टंकी अब तक घरों में पानी पहुंचाने में असमर्थ है। यहॉ तक कि पानी के लिए बोरिंग भी हो चुकी है। अब देरी है तो बिजली की और बिजली के आते ही टंकी से पानी लोगों के घर तक पहुंचने लगेगा, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज तक यह चालू नहीं किया जा सका है।

नगर के सभासद रेखा मौर्य, सत्या श्रीवास्तव, दिनेश जालान, पिंटू, प्रत्युष सिंह आदि लोगों ने बताया कि पानी टंकी बनकर तैयार है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में नगर  पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्त ने बताया कि जल निगम और विद्युत विभाग को टंकी के निर्माण के लिए धनराशि दे दी गई है, लेकिन अब तक जल निगम द्वारा टंकी को नगर पालिका को हैंड ओवर नहीं किया गया है। बिजली विभाग ने अभी पूरा कार्य नहीं किया है, इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें