फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद: दो साल बाद हुई जिले में धान की बंपर खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में इस वर्ष धान की बंपर खरीद हुई है। दो वर्षों के बाद न केवल विभाग ने लक्ष्य प्राप्त किया है, बल्कि 2015-16 के रिकार्ड को भी तोड़ने की जुगत में है। इस बार धान की हुई शानदार खरीद से आला अफसर भी गदगद है। पिछले दो वर्षों की खरीद न एक नजर डालें तो जिला लक्ष्य से कोसों दूर रहा है। इस साल खरीद समाप्त होने में अभी एक पखवारे का समय शेष है। ऐसे में करीब 110 प्रतिशत से अधिक खरीद होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को इस साल एक लाख 87 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं को लक्ष्य आवंटित करते हुए उनके 90 क्रय केंद्र खोले गए। इसमें खाद्य विभाग के 16, पंजीकृत सहकारी समि ति चार, मल्टी सेक्टोरल (नेकाफ) नौ, एफपीओ-एफपीसी दो, पीसीएफ 22, पीसीयू पांच, यूपी एग्रो 11, कर्मचारी कल्याण निगम चार, एनसीसीएफ 16 तथा एफसीआई का एक केंद्र खोला गया है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 29 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है। जिले में आवक देर से होने के कारण कुछ विलंब से खरीद शुरू हुई। इसके बाद खरीद में तेजी आती गई। इसी का परिणाम रहा कि निर्धारित अवधि समाप्त होने से करीब एक पखवारा पहले विभिन्न संस्थाओं की तरफ से एक लाख 93 हजार 818.140 एमटी की खरीद की गई है। यह कुल लक्ष्य का 103.42 प्रतिशत है। जिले में धान की यह शानदार खरीद दो वर्षों के बाद हुई है। हालांकि 2015-16 में जहां 150.94 फीसदी खरीद हुई थी वहीं 2016-17 में लक्ष्य मामूली अंतर से पूरा नहीं हो सका था। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 में निर्धारित लक्ष्य 134500 एमटी के सापेक्ष 59 क्रय केंद्रों से 203025.713 एमटी की खरीद की गई थी। वर्ष 2016-17 में दो लाख एक हजार 870 एमटी की तुलना में 112 क्रय केंद्रों से 200514.400 एमटी धान खरीदा गया था। इसी तरह 2017-18 में 104 केंद्रों से लक्ष्य 258000 के सापेक्ष 66.71 प्रतिशत यानी 172107.692 तथा वर्ष 2018-19 में 63 क्रय केंद्र से 187400 एमटी की तुलना में 143666.845 एमटी खरीद हुई थी।
खाद्य विभाग एवं पीसीएफ के अलावा अन्य एजेंसियों के क्रयकेंद्र बंद कर दिए गए हैं। कुछ केंद्र पर धान की आवक बनी हुई है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष खरीद का प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। रतन1कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन

जिले के 20033 किसानों से हुई खरीद
गाजीपुर। जिले में इस वर्ष 187400 एमटी के सापेक्ष 12 फरवरी तक 193818.140 एमटी की खरीद हुई है। यह खरीद 20033 किसानों से की गई है। इसमें खाद्य विभाग ने 8046, पंजीकृत सहकारी समि ति 1545, मल्टी सेक्टोरल (नेकाफ) 1213, एफपीओ-एफपीसी 484, पीसीएफ 1866, पीसीयू 1061, यूपी एग्रो 2225, कर्मचारी कल्याण निगम 330, एनसीसीएफ 3233 तथा एफसीआई ने 30 किसानों से खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें