अफजाल अंसारी के कॉलेज की बाउंड्री तोड़ी गई
- फोटो : अमर उजाला
सैदपुर कोतवाली के डहन निवासी मृतक कमलेश सिंह द्वारा मुहल्ला गोड़ा देहाती फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई थी। जिस पर बिना नक्शा पास कराए दो मंजिला मकान बनवाया। इसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विपक्षी की सुनवाई के बाद नियत प्राधिकारी ने बीते 18 अगस्त 2021 को मकान गिराने का आदेश दिया था।
मुहम्मदाबाद और शहर कोतवाली में ध्वस्तीकरण की हुई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात थी। इस संबंध में एडीएम एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। मुहम्मदाबाद स्थित इंटर कॉलेज प्रशासन द्वारा सरकारी और ग्राम सभा की भूमि पर चाहर दीवारी का निर्माण कराया गया था। वहीं फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास बिना मानचित्र स्वीकृत दो मंजिला भवन का निर्माण कराया गया था। दोनों जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
मऊ के हीरनपुर गांव स्थित भोलानाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक से एक लाख की रंगदारी मांगने वाले मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। रीना झारखंड प्रांत के जनपद पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में अपनी ननद के पास रह रही थी।
स्वाट टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को जानकारी दी। एसओ चिरैयाकोट राजेश कुमार वर्मा उसे गिरफ्तार कर यहां ले आए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुज कन्नौजिया की पत्न्नी रीना राय से बैंक पासबुक व अन्य आईडी ले ली गई है। पुलिस अनुज की सरगर्मी से तलाश कर रही है।