फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: घर पर नहीं था दोस्त तो लूट ली पत्नी की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 05 Mar 2023 07:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसके पति रोजीरोटी के लिए मुंबईरहते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनका दोस्त अरूण मौर्या घर आता-जाता रहता था। एक बार वह घर आया और चाय बनाने के लिए कहा। वह चाय बना कर लाई तो इसी दौरान कोई नशीला पदार्थ उसने चाय में मिला दिया। चाय पीने के बाद मैं बेहोश हो गई और इसके बाद उसने मेरे साथ गलत काम कर वीडियो बना लिया।

इस वीडियो के सहारे मुझे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

पति जब मुंबई से वापस आया तो उसने अपने पति को सबकुछ बताया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें