फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन के लिए बुंलद की आवाज

Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर गुरुवार को धरना दिया। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक स्वर से 7वां वेतन पुनरीक्षण का आदेश अविलंब जारी करने की मांग की।      
विज्ञापन


इस मौके पर संचालन करते हुए संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की भांति एक जनवरी 2016 से 7वां वेतन पुनरीक्षण का आदेश अविलंब जारी किए जाने, 19 फरवरी 2009 को जारी वेतन पुनरीक्षण आदेश एवं पूर्व से चल रहे तीन समयबद्ध वेतमान और प्रारंभिक वेतनमान में देय वेतन वृद्धियों के आदेश 18 फरवरी 2009 के बाद भी समस्त कर्मचारियों, अवर अभियंताओं एवं अभियंताओं पर पूर्ववत लागू किया जाए।

छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को अविलंब दूर किया जाए। बताया कि उच्च विभागीय प्रबंधन द्वारा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है कि 7वां वेतन आयोग एक माह के अंदर लागू किया जाएगा एवं वेतन विसंगति तथआ अन्य मुद्दों पर प्रभावशील विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता राकेश चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनके मांगों को पूरा कराएगी। अंत में मुहम्मदाबाद में विगय दिनों विद्युत दुर्घटना में हुई गुरु प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संजय यादव, शिवदर्शन सिंह, सुनील यादव, श्यामनारायण सिंह, एके सिन्हा, पंकज सिंह, गजानन चौधरी, महेंद्र यादव, कमलेश यादव,

संतोष, अजय विश्वकर्मा, विष्णु राय, पंकज वर्मा, इंसाफ अली, रामधन राम, धीरेंद्र, पंकज सिंह, पिताम्बर, कपिल गुप्ता, गुप्तेश्वर, मीटर रीडर विनय तिवारी, मनोज वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, कोमल यादव, जयप्रकाश नारायण, प्रकाशनाथ, राजेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, सलीम, रामदुलार यादव, संजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु यादव, भृगुनाथ, भानूप्रताप आदि मौजूद थे। अध्यक्षता विजयशंकर राय ने किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें