फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने पटक-पटक कर ले ली किसान की जान

Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
bull fighting - फोटो : Reuters
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के महुवारी गांव में मंगलवार की रात खेत में ज्वार खा रहे सांड़ को हांकने पर उसने हमला कर अधेड़ किसान की जान ले ली। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

महुवारी गांव निवासी सुदर्शन यादव (58) रात में करीब आठ बजे अपने खेत की मेढ़ बांध रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के खेत में बोई हुई ज्वार की फसल को चरते हुए सांड़ पर पड़ी। वह खेत में पहुंचे और सांड़ के हांकने लगे। इससे सांड़ उग्र हो गया और सुदर्शन को दौड़ै-दौड़ा कर मारने लगा। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग वहां पहुंचते साड़ उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था। लोगों ने सांड़ को वहां से भगाया और घटना की जानकारी सुदर्शन को मृतक के परिवार वालों को दी।
कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में सुदर्शन को स्वास्थ केंद्र बेटाबर ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही लोग सुदर्शन का शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मृतक के पुत्र शिवशंकर उर्फ डब्लू यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चार पुत्र तथा दो पुत्रियां है। घटना  की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव मृतक के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें