फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन कर चेताया

Wed, 10 Jun 2015 11:39 PM IST
गाजीपुर(ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षुओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 जून तक काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो प्रशिक्षु विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

 कमरान अहमद ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया 13 दिसबंर 2014 से चल रही है। वहीं औपचारिकताएं एक माह से पूर्व ही पूरी कर ली गई है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार के उदासीन पूर्ण रवैये की वजह से अभी तक काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे दो वर्षिय बीटीसी एवं टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर काउंसलिंग की तिथि जल्द से जल्द नहीं घोषित की जाती है तो प्रशिक्षु धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कमलेश, रमाशंकर, गुलामुद्दीन, हिमांशू राय, विनय उपाध्याय, रोहित गुप्ता, सुधा, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें