फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र बसपा ही कर सकती है सबका विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गरीबों, पिछड़ों, दलितों और समाज के मजदूर बेरोजगार वर्ग के लोगों की सबसे हितैषी बसपा है। बहन मायावती की सोच हमेशा से ही दलगत भावना से हटकर ‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय’ की रही है। वर्तमान सरकार बस एक खास वर्ग समुदाय के लिए काम कर रही है। आगे आने वाले समय में इसका खुलकर जबाब देने की जरुरत है। उक्त बातें सांसद अफजाल अंसारी ने बुधवार को लंका मैदान में बसपा सुप्रीमों बहन मायावती के जन्म दिवस के अवसर पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। जन समस्याओं के मुद्दों को भूल कर लोगों ने दूसरे मुद्दों में उलझाया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से होने वाले फायदे और नुकसान पर भी उन्होंने चर्चा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वाराणसी और आजमगढ़ के सेक्टर इंचार्ज डा. मदन राम ने कहा कि प्रदेश में जब जब बसपा का राज रहा है तब तब सुशासन रहा है। आज अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है तथा अपराधी बेखौफ घूम रहे है। सरकार के लोग ही उन्हें संरक्षण भी दे रहे है। बहन मायावती ने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा विकास कार्य को बढ़ावा दिया है तथा सबसे अलग हट कर काम किया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज बहन मायावती के जन्मदिवस को जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस असवर पर सभी को संक्लप लेना है कि आगे आने वाले समय में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। प्रदेश में बहन जी की सरकार लाने के लिए अभी से तैयारी में लग जाना है। समय आने पर प्रदेश की वर्तमान सरकार को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। लंका मैदान में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पधारे थे। इस अवसर पर बुझारत राजभर, मनोज कुमार विद्रोही, उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, सुभाष राम, काली चरण राजभर, खुर्शीद अहमद, रामनारायण कुशवाहा, सुभाष चौहान, पुनवासी पाल, नंदलाल बिंद, सुभाष राम, उपेंद्र यादव, दिवाकर प्रसाद, कमाल भाई, अली भाई, अखिलेश्वर कुशवाहा, प्रमोद कुमार, रवि प्रकाश, दरोगा बाबू, तौफीक खान सोनू आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू तथा संचालन रामप्रकाश गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें