फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगवा चट्टी पर बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मंगल मड़ई निवासी ओमकार कुशवाहा का पुत्र पंकज कुशवाहा (30) का नंदगंज बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। वह अपने मित्र पुलिस लाइन निवासी सोनू दुबे (35) के साथ बाइक से हंसराजपुर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे नगवा चट्टी पर पीछे से आ रही तेज बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गिर पड़े। इस दुर्घटना में पंकज तथा पिछली बाइक पर सवार तुलसीपुर गांव निवासी श्यामबिहारी कुशवाहा (35), उसका साथी रवि (30) गंभीर रूप से जबकि सोनू हल्के रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही सदर सीओ महिपाल पाठक और सदर कोतवाल धनजंय मिश्रा पुलिस कर्मियों को साथ मौके पर पहुंच गए। घायल श्यामबिहारी कुशवाहा और रवि को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश पंकज को पुलिस अपने वाहन से जिला अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने श्यामबिहारी और रवि को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें