फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकुड़ गया है बसपा का हाथी: केशव

Tue, 15 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
विज्ञापन
जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक छेड़ दी है। बड़े नोट बंद कर दिए जाने से बसपा सुप्रीमो का हाथी अब भैंस से भी पतला और छोटा हो गया है। सपा के नेता भी काले धन को लेकर परेशान हैं। नोट बंद होने से इनकी नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

कहा, प्रधानमंत्री मोदी घोर कलयुग में सतयुग लाने का काम कर रहे हैं। प्रदेेश में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान करते कहा कि पार्टी की सरकार बनी तो सूबे से भ्रष्टाचार और गुंडाराज दोनों का खात्मा होगा। सपा के आधे से ज्यादा नेता जेल में होंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अबकी बार 300 पार के नारे लगवाए और जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की अपील की।
 इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि लोगों को लोगों से जोड़ने के लिए पुल जरूरी है। काले धन पर वार कर एक नया पुल बनाने की कोशिश की जा रही है। 1947 में आजादी मिली थी लेकिन देशवासियों को आर्थिक आजादी की अब तक दरकार है। संक्षिप्त भाषण में प्रभु ने बताया कि बीते कई वर्ष में जितना निवेश उत्तर प्रदेश में नहीं किया गया, उतना निवेश तीन वर्ष में कर दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश को हर तरफ रेल मार्ग से जोड़ने के साथ ही यहां पर रेलवे की आधारभूत संरचनाओं समेत रेल का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें