फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद कर रहे भाइयों ने पुलिस पर बोला हमला.

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के इजरी गांव में भाइयों द्वारा बकाया पैसा मांगने पर एक किराना व्यवसायी को तमंचा से जान से मारने की धमकी देने की सूचना पर पीआरवी 3195 पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान विवाद कर रहे भाइयों ने पुलिस के वाहन पर भी हमला बोल दिया। पुलिस जान बचाते हुए वहां से भागी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ ही विवाद करने वालों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इजरी गांव निवासी किराना व्यवसायी सूरज चौधरी ने पीआरवी 3195 (पुलिस प्रतिक्रिया वाहन) को सेल फोन से सूचना दिया कि गांव के दो सगे भाई 134 रुपया बकाया मांगने पर उससे विवाद कर रहे हैं। तमंचा से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस सूचना पर पीआरवी के चालक त्रिभुवन जायसवाल, प्रभारी दीवान नंदलाल एवं कांस्टेबल मुकेश भारती मौके पर पहुंच गए और विवाद करने वालों से पूछताछ शुरु किया तो दोनों भाई आग-बबूला हो गए और पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज देने के साथ ही पीआरवी के वाहन पर डंडे से हमला कर दिया। इससे पुलिस कर्मी घबराकर वहां से भाग निकले और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव को दी। प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कहा कि लाठी निकाल पुलिस कर्मियों को मारो। महिला एवं पुरुष प्रभारी निरीक्षक के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए दोनों भाइयों को छोड़ने की जिद्द करने लगे। पुलिस ने एक को दबोच लिया और किसी तरह दूसरे वाहन से थाने लाई। जबकि अन्य भाग निकले। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा ने बताया कि इजरी गांव के एक दुकानदार के द्वारा बकाया मांगने पर भाइयों द्वारा विवाद करने की शिकायत पर आरोपियों ने पूछताछ करने गई पीआरवी सवार 3195 पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के साथ ही वाहन भी तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक से भी लोग उलझ पड़े और फरार हो गए। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश की जा रही है।
उधर इस मामले में दुकानदार सूरज चौधरी की तहरीर पर सगे भाइयों कन्हैया यादव,चंदन यादव एवं अन्य तीन के विरुद्ध और अज्ञात जबकि पुलिस पीआरवी 3195 के दीवान प्रभारी नंदलाल की तहरीर पर दो सगे भाइयों कन्हैया यादव, चंदन यादव समेत तीन नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें