फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने की बहन की हत्या: लड़के के साथ देख खोया आपा, धारदार हथियार से वार कर ली जान, वारदात के बाद हुआ फरार

Wed, 24 Jul 2024 10:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सगे भाई ने अपनी बहन को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के चक मजीठ उर्फ चकिया गांव में मंगलवार की रात भाई ने अपनी सगी बहन की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच- पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बहन को किसी लड़के के साथ देख लिया था।

विज्ञापन


यह है मामला
महातिम मल्लाह के बेटे और बेटी कुमारी यशोदी (17) में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर भाई ने धारदार हथियार से अपनी बहन कुमारी यशोदा के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी भाई फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गए। उधर, रात करीब नौ बजे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन



 
उन्होंने बताया कि भाई-बहन में कहासुनी हुई। इसी दौरान भाई ने बहन के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतका के पिता से जानकारी हासिल की जा रही है, आरोपी फरार है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

तीन माह में हुईं ये घटनाएं

04 मईः भुड़कुड़ा कोतवाली शिवरामपुर गांव में विशाल यादव की हत्या। 
29 मईः गहमर कोतवाली के सायर गांव में अनिल चौधरी की लाठी से पीटकर हत्या।
02 जून: दिलदारनगर के खजूरी गांव में चाकू मारकर अब्बास खां की हत्या।
02 जूनः कासिमाबाद कोतवाली के सिउरा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूर डब्लू राम की गला रेतकर हत्या।
03 जूनः सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव में प्रेमी ने प्रेमिका विमला देवी की गला दबाकर की थी हत्या।
08 जुलाईः नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हीकला खिलवां गांव में मुंशी बिंद, देवंती देवी और रामाशीष की हत्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें