फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर से 50 मीटर दूर तक घिसटते रहे बाइक सवार भाई- बहन

विज्ञापन
जंगीपुर बाजार में ट्रेलर के धक्के से क्षतिग्रस्त घायल विशाल यादव की मोटरसाइकिल। संवाद
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ट्रेलर में फंसकर 50 मीटर दूर तक घिसटते रहे। गंभीर रूप से घायल भाई- बहन को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। दोनों बाजार करने आए थे।
विज्ञापन

जंगीपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि जयंतीदासपुर निवासी विशाल यादव बहन पल्लवी यादव के साथ सुबह बाइक से मुख्य बाजार में खरीदारी करने आए थे। जंगीपुर सहकारी समिति के पास थाना के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रेलर के पहिये के हिस्से में फंस गई और बाइक सवार भाई-बहन को वाहन करीब 50 मीटर तक सड़क तक घिसटते हुए आगे बढ़ता रहा। यह देखकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर चालक ने ट्रेलर रोक दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई- बहन को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक व बोलेरो की टक्कर में तीन घायल-देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को बाइक व बोलेरो की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। रामपुर माझां थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सोंहुली निवासी तीनों युवक बैंडबाजा लेकर विवाह में बाजा बजाने के लिए बाइक से कहीं जा रहे थे। सोंहुली बस स्टैंड के तरफ जैसे ही घूमे सैदपुर की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर डिवाइडर के पास गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवकली बस स्टैंड पर सर्विस लेन व नाली न होने से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें